Lingu@net वर्ल्ड वाइड विदेशी भाषा सीखने के लिए एक बहुभाषाई, ऑनलाइन संसाधन केंद्र है.
यह, किसी भी विदेशी भाषा को सीखने और पढ़ाने के संबंध में विश्व भर से अच्छे ऑनलाइन संसाधनों के बारे में जानकारी देता है, और इन तक लिंक प्रदान करता है.
Lingu@net वर्ल्ड वाइड इस विचार पर आधारित है कि यदि आप किसी भाषा को सीख रहे अथवा पढ़ा रहे हैं, तो आपको अपनी समझ में आने वाली किसी भी भाषा में संगत संसाधनों में रूचि हो सकती है - केवल उन संसाधनों में ही नहीं, जिन्हें आप अपनी मातृ भाषा में सर्च करके ढूंढ सकते हैं.
Lingu@net वर्ल्ड वाइड 3500 से अधिक सूचीबद्ध ऑनलाइन संसाधनों तक बहुभाषाई पहुँच प्रदान करता है, जिनमें से कई विशेष रूप से सीखने वालों के लिए होते हैं. यह प्रौढ़ शिक्षार्थियों के लिए इस संबंध में सहायता प्रदान करता है कि किसी भाषा को कैसे सीखें, अपने स्तर का कैसे आकलन करें तथा अन्य शिक्षार्थियों के साथ कैसे ऑनलाइन संवाद करें. इन सेक्शनों को सम्पूर्ण यूरोप के भाषा शिक्षण विशेषज्ञों द्वारा विकसित किया गया है.
अब आप इन भाषाओं में संपूर्ण साइट को देख सकते हैं: अरबी, बास्क, बुल्गारियन, कैटालन, चाइनीज़, चेक, डेनिश, डच, इंग्लिश, इस्टोनियन, फिनिश, फ्रेंच, गैलिसियन, जर्मन, ग्रीक, हिंदी, हंगैरियन, आइसलैंडिक, आइरिश, इटैलियन, जापानी, लैटवियन, लिथुएनियन, माल्टीज़, पोलिश पुर्तगाली, रोमानियन, रूसी, स्लोवाक, स्लोवीन, स्पैनिश और स्वीडिश.
Lingu@net वर्ल्ड वाइड को 25 यूरोपीय देशों से 34संगठनों द्वारा विकसित किया जा रहा है.
विगत में, इस साइट को Lingu@net यूरोपा कहा जाता था और इसके मुख्य लक्षित वर्ग शिक्षा विशेषज्ञ हुआ करते थे. इस प्रोजेक्ट को निम्न कार्यों में मदद करने के लिए, यूरोपीय आयोग, लाइफलौंग लर्निंग प्रोग्राम (KA2 लैंग्वेजेज एक्शन, 2009-2011) से वित्तीय सहायता मिल रही है:
- अधिक भाषाओं तक विस्तार करने (विश्व भाषाओं सहित),
- संसाधनों की संख्या बढ़ाने, और
- प्रौढ़ भाषा शिक्षार्थियों को सहायता देने.
Lingu@net वर्ल्ड वाइड निःशुल्क है. हम आपको इसका प्रयोग करने, इसमें शामिल किये जाने हेतु संसाधनोंकी सलाह देने के लिए आमंत्रित करते हैं तथा हम आपकी प्रतिक्रिया का स्वागत करते हैं.

